वायरल

उत्तरकाशी: तियां गांव में CDO जय भारत सिंह की रात चौपाल, मौके पर निपटीं ग्रामीणों की शिकायतें

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: 2 जुलाई 2026 बुधवार की रात तियां गांव में सरकारी कुर्सियां नहीं, ग्रामीणों के सवाल गरम थे। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने गांव में रात चौपाल लगाई। मकसद साफ अफसर दफ्तर में नहीं, जनता के बीच जाकर समस्या सुनें।
चौपाल में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, ग्राम्य विकास के अफसर मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बकरी पालन, मुर्गी पालन, नेपियर घास और मुफ्त ट्रेनिंग की जानकारी दी। डेरी विभाग ने दूध पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बताई।

तिया गांव के ग्रामीणों ने खुलकर बात रखी खेती, टूटी सड़कें, ऑनलाइन खतौनी, हर घर नल, बागवानी, सिंचाई नहर की दिक्कतें मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखी साहब ने कई समस्याएं मौके पर ही निपटा दीं। बाकी के लिए अफसरों को समय तय कर काम पूरा करने का आदेश दिया।
जय भारत सिंह बोले सरकार की मंशा है कि सुशासन हर घर पहुंचे। अफसर गांव आएं, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। शिकायत में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। हर विभाग समय पर काम करे, जरूरत पड़े तो मौके पर जाकर जांच करे। विकास का फायदा आखिरी आदमी तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। मुख्य विकास अधिकारी में ग्रामीणों को जोर देकर बताया सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। स्वरोजगार से जुड़ें। विकास में साथ दें और सुझाव भी दें। प्रशासन हर पात्र तक पहुंचने को तैयार है। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान रीना बहुगुणा मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.सी. बिष्ट, डेरी निदेशक पीयूष आर्य, मत्स्य निदेशक नीतेश कुमार, विकासखंड अधिकारी नौगांव बिजेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल, संजय थपलियाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button