उत्तर प्रदेशपीलीभीत

नई जिला कार्यकारिणी घोषित व्यापारी हितों को मिलेगी नई दिशा

जन एक्सप्रेस / पीलीभीत :  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पीलीभीत की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने व्यापारिक हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नई जिला कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जिला महामंत्री के रूप में विनीत अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक मंडल में अश्विनी अग्रवाल (राइस मिलर), संजीव मोहन अग्रवाल और अजमेर सिंह छीना को शामिल किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवीन लोधी, अखिलेश शुक्ला, कार्तिक भसीन, राजेंद्र अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हरदेव सिंह नेगी और सुधीर पाल सिंह को मनोनीत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में रवि बजाज, प्रेमचंद गोयल, सूरज गुप्ता, रवि अग्रवाल, आलोक बंसल और मदन अरोड़ा (मझोला) को दायित्व सौंपा गया।

जिला मंत्री के पद पर रचित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, ताहिर अली, कौशल कुमार, अमृतपाल सिंह और नितिन गोयल की नियुक्ति की गई।

जिला संगठन मंत्री के रूप में देवदत्त शर्मा, रचित गुप्ता और पवन अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली। राजेश कुमार को प्रचार मंत्री, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी तथा संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया।

युवा इकाई में मोहित अग्रवाल (बीसलपुर) को युवा जिलाध्यक्ष, राकेश वर्मा को युवा नगर अध्यक्ष और निमित अग्रवाल को युवा नगर महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा राकेश अरोड़ा को मझोला नगर अध्यक्ष, निमिष को पूरनपुर नगर अध्यक्ष तथा वीरेन्द्र अग्रवाल को बीसलपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस संबंधी लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। साथ ही व्यापारियों पर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई रोकने और सभी व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की आवश्यकता बताई।

व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मांग

जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। जीएसटी, आयकर सहित विभिन्न करों के माध्यम से व्यापारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कर्मचारियों की तरह व्यापारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की मांग की।

फूड सेफ्टी जांच में पारदर्शिता और जलभराव से राहत की मांग

जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपल जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने नगर में नियमित सफाई व्यवस्था, बरसात के दौरान बाजारों में जलभराव रोकने तथा व्यापारियों के आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग की।

सर्राफ कारोबार से जुड़े मामलों पर स्पष्ट नीति बनाने की मांग

जिला मंत्री रचित अग्रवाल ने प्रशासन से सर्राफ कारोबार में तीन वर्ष पुरानी गिरवी रखी गई गांठों का ही रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे पुराने मामलों में व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

बैठक में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, बेहतर सफाई व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों के अनुकूल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button