हरियाणा की नाबालिग को टैक्सी चालक ने सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से बची

जन एक्सप्रेस /हरियाणा:- हरियाणा से घर से भागकर नैनीताल घुमने आई एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती शुक्रवार को सुबह नैनीताल पहुंची जहाँ पर एक टैक्सी चालक से घुमने से सबसे अच्छी जगह पूछी तो पाताल भुवनेश्वर बताया ।नाबालिक युवती ने बताया कि टैक्सी चालक के साथ पाताल भुवनेश्वर घुमने के लिए आ गई। रात्रि 11बजे पाताल भुवनेश्वर मार्ग में गुप्तडी के पास पहुंचे तो टैक्सी चालक ने छेड़खानी और जबरन संबध बनाने कहने लगा ।नाबालिक युवती ने बताया किसी तरह से टैक्सी चालक के चुंगल से छूटकर भागी तभी उसी बेरीनाग की और से आ रही एक कार पाताल भुवनेश्वर को जा रही थी कार आगे खड़े होकर मदद मागी और अपनी आप बीती कार में सवार स्थानीय लोगों को बताई। तभी नाबालिक की स्थिति को देखते हुए कार सवार लोगों ने मदद के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम 112 और 108नंबर पर काल किया। सूचना मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से कोतवाल कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टैक्सी चालक भागने की करने लगा।लेकिन तभी कुछ दूरी पर उसको पकड़ लिया। पुलिस आरोपी टैक्सी चालक को पकड़कर गंगोलीहाट को लेकर आई। जहाँ पर नाबालिक लडकी की मदद करने वालों की तहरीर के पर टैक्सी चालक नंदन सिंह बिष्ट पुत्र केसर सिंह निवासी गेलाकोटा लमगडा अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ पांक्सो और बीएनएस 351(3)62, 74,75के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैलाश जोशी कोतवाल गंगोलीहाट – शुक्रवार देर रात्रि को पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और हरियाणा निवासी नाबालिक लकड़ी के द्वारा बताया टैक्सी चालक के द्वारा जबरन छेड़खानी करने की बात कही ।जिस पर मौके पर टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर पांक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है आरोपी टैक्सी चालक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।
नाबालिक के साहस से बच गई इज्जत
गंगोलीहाट (बेरीनाग) । हरियाणा निवासी नाबालिक युवती ने जिस तरह देर रात्रि को अपने साथ हो रहे जबरन दुराचार का विरोध करते हुए कार से बाहर निकली और तभी उसी दौरान वहां से आ रही कार के आगे खड़े होकर मदद की गुहार लगाई और कार में सवार लोगों ने भी बिना कोई देर किये नाबालिक की मदद की पुलिस को सूचना देकर टैक्सी चालक को गिरफ्तार करवाया। यदि उस दौरान कार नहीं आती और युवती हिम्मत नहीं जुटा पाती तो युवती के साथ गलत भी हो सकता था। इधर नाबालिक युवती ने स्थानीय मदद करने वाले लोगों ओर पुलिस का कार्रवाई करने के लिए आभार जताया।




