UP Breaking NewsUP POLICEकानपुर

हाई अलर्ट पर कानपुर पुलिस, चप्पे चप्पे चला चेकिंग अभियान

अमन तिवारी

जन एक्सप्रेस, कानपुर :- कानपुर–15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे कानपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आने-जाने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही है। 15 अगस्त से पहले किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्टेशन के अंदर और बाहर चेकिंग तेज कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों के सामान की गहनता से जांच कर रहे हैं। सिर्फ स्टेशन ही नहीं, स्टेशन के आउटर और ट्रैक के किनारे भी पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।

आउटर से गुजरने वाली हर ट्रेन और संदिग्ध वस्तु पर निगरानी रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से भी चेकिंग की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी 24 घंटे मॉनिटर किया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर ये चेकिंग जरूरी है। प्रशासन की अपील है कि यात्री सहयोग करें और कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button