कानपुर में लूट-हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

जिला संवाददाता – अमन तिवारी
जन एक्सप्रेस / कानपुर: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। लूट के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रानू उर्फ सुहेल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि कुंदौली मोड़ के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आरोपी रानू उर्फ सुहेल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट के दौरान मुमताज की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।






