Crimeutrakhandउत्तरकाशी

चकरपुर में 2.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.90 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को वनखंडी मंदिर के पास चकरपुर में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय योगेश गिरी निवासी नौगावनाथ, खटीमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई चकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल जगदीश चन्द्रा और सुभाष पांडेय शामिल रहे।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button