हेल्थ

होकरा में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, 86 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

जिला संवाददाता – पंकज पांडे

जन एक्सप्रेस/पिथौरागढ़ : दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और पहल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम की चिकित्सा टीम ने होकरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 86 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। दूरस्थ क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के पहुंचने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश भट्ट, नर्सिंग ऑफिसर पवन रावत, एएनएम कमला शर्मा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुसुम बेलवाल ने पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दीं। टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। उनका कहना था कि दुर्गम क्षेत्र में ही जांच और उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें दूर स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button