CrimeLucknowUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जन एक्सप्रेस/हरपालपुर :- कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा निवासी 48 वर्षीय रामनाथ के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, रामनाथ ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए पलिया बाजार स्थित जनसेवा केंद्र आए थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।रामनाथ की मौत से पत्नी रामपोती समेत परिजनों में कोहराम मचा है। स्वजनों ने बताया कि रामनाथ ही परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button