CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेश

सामने से आये बंदर को बचाने में बाइक हुई बेकाबू, नहर में जा गिरे शिक्षक,तलाश जारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई के मल्लावां में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक सहायक अध्यापक के साथ अचानक ऐसा हादसा हो गया, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। शारदा नहर के पास अचानक बंदर सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में शिक्षक की तलाश शुरू करा दी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

तेंदुआ निवासी शिक्षक अवनीश (29) पुत्र शिवपाल बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। बताया गया कि संडीला मार्ग पर शारदा नहर के पास अचानक एक बंदर उनके सामने आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अवनीश नहर में जा गिरे। हादसे के बाद उनकी बाइक के नहर में गिरने की भी सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर नहर में उतरकर सहायक अध्यापक अवनीश की तलाश में जुटे हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। फिलहाल शिक्षक का कोई पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button