हरदोई पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला पदभार

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने मंगलवार को ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर हरदोई के जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी राहुल पांडे ने अधिकारियों से जनपद में संचालित विकास कार्यों, शासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समयसीमा में निस्तारण कराया जाए।
नवागत जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास को गति देने के साथ-साथ शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।






