UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में प्रेमी युगल की मौत से सनसनी,इंस्टाग्राम स्टेटस ने खोला राज

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शुक्रवार को बेहद दुखद घटना सामने आई। गांव के रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर मिले। दोनों के अचानक लापता होने के बाद परिवार उनकी तलाश कर रहा था। इसी बीच इंस्टाग्राम पर युवक की ओर से डाले गए एक स्टेटस ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी। स्टेटस में लिखा था— “मेरी मौत हो चुकी है, देख लो आकर।” इसके बाद परिजन और ग्रामीण तलाश में जुट गए और दोनों का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। युवक राजपूत समुदाय से था, जबकि युवती दलित समुदाय से थी। परिजन इस रिश्ते के विरोध में थे। शुरुआती जानकारी में परिवार की असहमति को घटना की एक अहम वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button