UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEघोटालेराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा का बड़ा फेरबदल,192 पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले

हरदोई में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 14 उपनिरीक्षकों समेत 192 पुलिसकर्मियों का तबादला

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जिले की पुलिस व्यवस्था में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 192 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बाद कई थानों और पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में तैनाती व्यवस्था बदल गई है। तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

तबादला सूची में 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक हरदीप कुमार और सुरजीत यादव को साइबर थाना भेजा गया है। रंजीत कुमार चौधरी और शुभम सिंह यादव को कोतवाली देहात, रतन सिंह को बेनीगंज, शशिकांत सिंह और रणजीत सिंह को पाली तथा मो. खालिद को हरपालपुर थाने में नई तैनाती मिली है। वहीं राम कुमार को सुरसा से यूपी 112 और सुरेंद्र कुमार यादव को कछौना से यूपी 112 भेजा गया है। यूपी 112 में तैनात वीरेंद्र कुमार सोनकर को सुरसा और राजेश कुमार मौर्य को कछौना थाने भेजा गया है। घनश्याम बिंद का तबादला पाली से कछौना किया गया है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी भी इधर से उधर किए गए हैं। कई पुलिसकर्मियों को थानों से यूपी 112, पुलिस लाइन, न्यायालय सुरक्षा और यातायात में भेजा गया है, जबकि अलग-अलग इकाइयों से भी कर्मचारियों को थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एक साथ 192 पुलिसकर्मियों के तबादले को जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button