उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ किया जिला कारागार का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- जिला जज रीता कौशिक, डीएम राहुल पाण्डेय एवं एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल एवं विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। ‎जिला जज ने कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही बैरकों में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

‎‎अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कारागार में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।‎‎इस अवसर पर सीएमओ डॉ भवनाथ पांडेय, जेल अधीक्षक अमन प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button