उत्तर प्रदेशहरदोई

घर-घर पहुंच रहे शिक्षक, स्कूल से जोड़ने के लिए चल रहा नामांकन महाभियान

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  जिले में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्कूल आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत नामांकन महाभियान लगातार गति पकड़ रहा है। विकासखंड भरखनी, सांडी एवं हरपालपुर में शिक्षक घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से संवाद कर रहे हैं और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

अभियान के तहत शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को चिन्हित कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों के नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बताया जा रहा है कि बच्चों की नियमित शिक्षा उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

घर-घर पहुंचकर किए जा रहे संपर्क के दौरान ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो किसी कारणवश अभी तक विद्यालय से नहीं जुड़ पाए हैं। चिन्हित बच्चों को उनकी आयु एवं शैक्षिक स्तर के अनुरूप विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाया जा सके।

अभियान के दौरान अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं और बच्चों की नियमित उपस्थिति के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। शिक्षक अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर नियमित संवाद बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

भरखनी, सांडी और हरपालपुर विकासखंडों में चल रहा यह अभियान शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। घर-घर पहुंचकर किए जा रहे प्रयासों से नामांकन बढ़ाने के साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button