बीएसए प्रभात मिश्रा ने स्वच्छता एवं श्रमदान से दिया स्वच्छ कार्यालय का संदेश

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
—————————
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएसए प्रभात मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दिया।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता का संदेश दिया। कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई करने के साथ अनावश्यक सामग्री को व्यवस्थित किया गया और परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक कार्य व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

बीईओ सुनील सिंह ने स्वच्छता एवं श्रमदान से दिया सामूहिक सहभागिता का संदेश
विकासखंड भरखनी में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त स्टाफ ने सामूहिक सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की।श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल के साथ स्वच्छता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक कार्य-व्यवहार का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।






