गांधी-शास्त्री जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हेमलता पटेल ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प
फतेहपुर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने धूमधाम से मनाई बापू और शास्त्री जयंती, हेमलता पटेल ने दिलाई सत्य-अहिंसा की शपथ

(ब्यूरो, वैभव)
जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :- बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमामय और भव्य रूप में मनाई गई। कार्यक्रम गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, सुजानपुर प्रधान, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत हेमलता पटेल द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुई। उपस्थित महिलाओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की और सत्य, अहिंसा व सादगी के संकल्प को दोहराया।
सभा को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श ही सशक्त समाज की नींव हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की सादगी और जय जवान जय किसान का नारा आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा दिखाने में पूरी तरह प्रासंगिक है। दोनों युगपुरुषों का देश निर्माण में योगदान असीम और अतुलनीय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों व देशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेखा रानी, रजनी, सत्यवती, सावित्री, किरन, राजरानी, कम्मो, रंजना, सुमन, ममता, कमला, रुक्मिणी, रजिया, शिवकली, सतून, राजकुमार, मधु, संयोगिता, आरती सहित गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।






