FATEHPURउत्तर प्रदेशधर्म

ईद मिलादुन्नबी पर अरबपुर में सजी रूहानी नातिया महफिल

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मोहल्ला अरबपुर बसंत टॉकीज के पास में एक शानदार नातिया जलसे का आयोजन किया गया।

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मोहल्ला अरबपुर बसंत टॉकीज के पास में एक शानदार नातिया जलसे का आयोजन किया गया। बाद नमाज़-ए-ईशा ताजदार-ए-आलम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) पर दरूद-ए-पाक पढ़कर महफिल की शुरुआत हुई।महफिल में कुरान की आयतों की तिलावत और नात-ए-पाक का सिलसिला चलता रहा। नात के बाद मीलाद-ए-पाक पर जोरदार तकरीर हुई। लोगों ने बड़ी अकीदत और मोहब्बत के साथ तकरीर को सुना।

महफिल में मोहम्मद जुबैर, हाफिज जी , आकिब रज़ा, शाहिद रजा, हाफिज शादाब रजा, मौलाना गुलाम शहजाद, फिरोज चिश्ती, आमिर, हाफिज जी, मेहंदी हसन जैसे नातख्वानों ने अपनी आवाज से महफिल में चार चांद लगा दिए।इस मौके पर वार्ड नंबर 17 ज्वालागंज के युवा सभासद मोहम्मद आफताब अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने कुरान और नात को ध्यान से सुना, उलेमा को फूल हार पहनाकर नज़राना पेश किया और सभी के साथ मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की की दुआ की।कार्यक्रम में कमेटी के रिजवान खान, इमरान खान, राशिद बाबू , मो. शोएब, मो. हाशिम, मेराज चौधरी, मो. आरिफ, मो. रियाज, अयान प्रधान, मो. आसिफ, मो. मोहसिन, मो. अमन, शहजान कमर, अज़ल कमर, आमस कमर,सहित दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने शिरकत कर सवाब हासिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button