डीएम ने 76वी जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।डीएम राहुल पाण्डेय ने बिलग्राम स्थित बी0जी0आर0एम इटंर कालेज मे आयोजित हो रही 76वी जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण मे डीएम का स्काउट गाइड बैण्ड द्वारा भव्य स्वागत किया गया।डीएम ने दीप प्रज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।डीएम ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का परम्परागत रूप से प्रतियोगिता की शुरूआत की घोषणा की उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को पूर्ण खेल भावना से ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने हेतु शपथ भी दिलायी।
छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किये गये। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के थीम सान्ग का भी वादन किया गया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे डीएम ने सभी को शुभकामनायें देते हुये कहा कि प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करना जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुये कहा कि अपनी कमियों से सीख लेकर और उनके निरन्तर सुधार का प्रयास कर हम विजेता बन सकते है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी पूर्ण मनोयोग से शपथ का पालन करते हुये प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करे। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बालक बालिकाओं से सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक ने कार्यक्रम की रूप रेखा के विषय मे सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम बिलग्राम नहने राम,सीओ सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।






