FATEHPURउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा फतेहपुर, रंगोली में दिखा राष्ट्रसेवा का संकल्प

(ब्यूरो, वैभव श्रीवास्तव)

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आईटीआई प्रांगण से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई और जीजीआईसी में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत विशाल रंगोली सजाई गई।

आईटीआई में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल, रणवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना पहुंचाने का संकल्प है।

जीजीआईसी में बनाई गई रंगोली में राष्ट्रभक्ति, समरसता और विकसित भारत की परिकल्पना को दर्शाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने किया। यात्रा के संयोजक पंकज त्रिपाठी व सह संयोजक मधुराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह तथा रंगोली कार्यक्रम की संयोजक रेखा पासवान व सह संयोजक ज्योति प्रवीण रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button