देश

ममता बनर्जी को ‘भ्रष्टाचार की रानी’ कहा तो पीठ पर मारे जाएंगे घूसे

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के हर नेता पर ‘चोर’ होने का ठप्पा लगाने वालों को पार्टी कार्यकर्ता ‘पीठ पर घूंसे मारेंगे।’ रॉय ने उत्तरी कोलकाता के दमदम में एक बैठक में कहा कि अगर विपक्षी दल -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)- पूर्व मंत्री एवं पार्टी से निलंबित नेता पार्थ चटर्जी को निशाना बनाते हैं तो वह इस पर आपत्ति नहीं जताएंगे। लेकिन उन्हें हर तृणमूल नेता पर ‘चोर’ का ठप्पा लगाने की भूल नहीं करनी चाहिए।

सौगत रॉय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, ‘यदि आप इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं तो अपनी पीठ पर जोरदार घूंसों के लिए तैयार हो जाइए। फिर शिकायत मत करना।’ रॉय के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार किया है। बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”रॉय ने तृणमूल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह टिप्पणी की है।”

सौगत रॉय ने कहा, ”अगर हमारी नेता ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार की रानी के रूप में वर्णित किया जाता है तो विपक्ष को नहीं पता कि पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी में कैसी प्रतिक्रिया देंगे। जब लोग उग्र हो जाते हैं तो वे अप्रत्याशित तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं।”

इससे पहले सौगत रॉय ने एक महीने पहले एक बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि यदि विपक्ष तृणमूल पर चोरों की पार्टी होने का ठप्पा लगाता है तो आलोचकों की चमड़ियों से जूते बनाए जाएंगे। उन्होंने कुछ दिनों बाद एक अन्य बैठक में कहा था कि विपक्ष में जो लोग तृणमूल कार्यकर्ताओं पर चोर होने का ठप्पा लगाते हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ता उनके इलाकों से बाहर निकाल देंगे।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शनिवार को विपक्षी दलों को चेतावनी देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के हर नेता पर ‘चोर’ होने का ठप्पा लगाने वालों को पार्टी कार्यकर्ता ‘पीठ पर घूंसे मारेंगे।’ रॉय ने उत्तरी कोलकाता के दमदम में एक बैठक में कहा कि अगर विपक्षी दल -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)- पूर्व मंत्री एवं पार्टी से निलंबित नेता पार्थ चटर्जी को निशाना बनाते हैं तो वह इस पर आपत्ति नहीं जताएंगे। लेकिन उन्हें हर तृणमूल नेता पर ‘चोर’ का ठप्पा लगाने की भूल नहीं करनी चाहिए।

सौगत रॉय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, ‘यदि आप इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं तो अपनी पीठ पर जोरदार घूंसों के लिए तैयार हो जाइए। फिर शिकायत मत करना।’ रॉय के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार किया है। बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”रॉय ने तृणमूल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह टिप्पणी की है।”

सौगत रॉय ने कहा, ”अगर हमारी नेता ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार की रानी के रूप में वर्णित किया जाता है तो विपक्ष को नहीं पता कि पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी में कैसी प्रतिक्रिया देंगे। जब लोग उग्र हो जाते हैं तो वे अप्रत्याशित तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं।”

इससे पहले सौगत रॉय ने एक महीने पहले एक बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि यदि विपक्ष तृणमूल पर चोरों की पार्टी होने का ठप्पा लगाता है तो आलोचकों की चमड़ियों से जूते बनाए जाएंगे। उन्होंने कुछ दिनों बाद एक अन्य बैठक में कहा था कि विपक्ष में जो लोग तृणमूल कार्यकर्ताओं पर चोर होने का ठप्पा लगाते हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ता उनके इलाकों से बाहर निकाल देंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button