देश
कुछ लोग मुकदमे कर रोक रहे हैं सरकारी भर्ती
कोलकाता। ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार देना चाहती है लेकिन अदालती मामलों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया है। शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने एसएससी नौकरी के इच्छुक प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों को दिये संदेश में कहा कि लोगों का एक वर्ग जनहित याचिका दायर करके सरकार की भर्ती प्रक्रिया को रोकने की धमकी दे रहा है। बनर्जी ने कहा कि कई बार जो सत्ता के शीर्ष पर होते हैं उन्हें निचले स्तरों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एसएससी भर्ती घोटाला में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के लिए विपक्ष तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार पर लगातार हमले कर रहा है।






