देश

राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बोले गुलाम अली

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के गुलाम अली को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर लोगों ने भाजपा के गुलाम अली को बधाई दी है। मनोनीत होने के बाद गुलाम अली की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। गुलाम अली ने कहा कि भाजपा में हम पद के लिए काम नहीं करते हैं। मैंने पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया और पार्टी ने मेरी वफादारी, काम को देखा। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह मेरी जीत नहीं है, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर की जीत है। जम्मू-कश्मीर में संभवत: पहली बार है, जब गुर्जर मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत सदस्य के रूप में उच्च सदन में भेजा गया है।

गुलाम अली ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम उन लोगों को सशक्त बनाएंगे जिनके पास राजनीतिक सत्ता नहीं है। पीएम मोदी ने जो कहा वो किया। यह सिर्फ गुर्जर समुदाय की नहीं बल्कि सभी समुदायों की जीत है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता गुलाम अली खटाना जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई। हम माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह को उनके आशीर्वाद के आभार व्यक्त करते हैं।  जम्मू-कश्मीर से ही आने वाले और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा संभाल रहे जितेंद्र सिंह ने भी राज्यसभा में नए सदस्य के रूप में गुलाम अली के नामांकन पर बधाई दी।

जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘गुलाम अली खटाना जी, राज्यसभा की सदस्यता पाने के योग्य थे, लंबे समय बाद ऐसा हो पाया… आपके लिए राष्ट्र निर्माण में अपनी सर्वोत्कृष्ट भूमिका निभाने का अवसर।’’ वहीं, भाजपा नेता शाहवनाज हुसैन ने भी ट्वीट कर लिखा कि जम्मू कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के श्री गुलाम अली जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button