देश
सरकार और 8 जनजातीय समूहों के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए। असम की शांति के लिहाज से यह समझौते बेहद महत्तवपूर्ण हैं। तभी तो गृह मंत्री अमित शाह ने इसे स्वयं मिल का पत्थर बताया है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि असम और पूरी उत्तर पूर्व के लिए आज का दिन बहुत महत्तवपूर्ण दिन है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तर पूर्व को शांत और विकसित बनाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम हाथ में लिए गए। इसमें आज एक बड़ा मील का पत्थर हम पार करके आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र नशा, आतंकवाद और विवाद मुक्त हो तथा पूर्ण विकसित हो। मोदी सरकार इस दिशा में काम कर रही है।






