वायरल
सरसों तेल-तिलहन, सीपीओ, बिनौला में गिरावट
कमजोर मांग के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि शिकॉगो एक्सचेंज के तेज रहने से सोयाबीन डीगम, पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया। मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय अवकाश होने से मलेशिया एक्सचेंज आज बंद था और यह सोमवार को खुलेगा जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी थी।






