देश
अमित शाह 30 सितंबर से जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे। इस दौरान उनका दो रैलियों को संबोधित करने और विकास गतिविधियों की समीक्षा करने का कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने हालांकि कहा कि इस दौरे को विधानसभा चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।






