देश

आखिर PM मोदी ने ‘मन की बात’ में ऐसा क्या कहा?

कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आप जानते हैं क्या! मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा लेकिन मुझे पता है, आपका जोश चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। ये दो शब्द हैं- सर्जिकल स्ट्राइक। बढ़ गया ना जोश! हमारे देश में अमृत महोत्सव का जो अभियान चल रहा है, उन्हें हम पूरे मनोयोग से सेलिब्रेट करें, अपनी खुशियों को सबके साथ साझा करें।’

मोदी ने कहा कि आज से तीन दिन बाद 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती है। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप अहम फैसला किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

‘स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना’
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाना है और यही उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि होती है। शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों और संस्थानों के नाम हमें कर्तव्य के लिए प्रेरणा देते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही देश ने कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मूर्ति की स्थापना के जरिए भी ऐसा ही प्रयास किया है और अब शहीद भगत सिंह के नाम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस दिशा में एक और कदम है।

29 सितंबर से गुजरात में नेशनल गेम्स
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि अमृत महोत्सव में हम जिस तरह स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े विशेष अवसरों पर सेलिब्रेट कर रहे हैं, उसी तरह 28 सितंबर को भी हर युवा कुछ नया प्रयास अवश्य करे।’ उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से गुजरात में नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है। यह एक खास मौका है, क्योंकि यह कई साल बाद हो रहा है। कोविड महामारी की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button