देश

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

2024 चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ी बैठक की है। जेपी नड्डा ने पहले राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की। उसके बाद लोकसभा प्रभास योजना की भी समीक्षा की। जेपी नड्डा की इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा के साथ प्रभारियों की बैठक के में मंगल पांडे, तरुण चुग अरुण सिंह, विनोद तावड़े, प्रकाश जावड़ेकर, संबित पात्रा जैसे कई नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा की ओर से इस तरह की बैठक लगातार की जाएगी। जेपी नड्डा ने वहां मौजूद नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की। जेपी नड्डा का इस बात पर जोर रहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए।

वर्तमान में देखे तो जेपी नड्डा का पूरा ध्यान दक्षिण की ओर भी दिखाई दे रहा है। दक्षिण में भाजपा उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी कमजोर है। यही कारण है कि दक्षिण भारत पर पार्टी ने पूरा फोकस किया हुआ है। हाल में ही जेपी नड्डा ने तमिलनाडु और केरल का दौरा किया था। इसके बाद वे सीधे दिल्ली लौटे और आज उन्होंने बड़ी बैठक की। जेपी नड्डा का यह बैठक गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ इस बैठक में राजस्थान के भीतर कांग्रेस में जो उठापटक हुई है, उस पर भी चर्चा हुई होगी। कुछ दिन पहले ही भाजपा की ओर से 2024 चुनाव को लेकर प्रभारियों की घोषणा की गई थी। मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल, प्रकाश जावड़ेकर को केरल तो विजय रूपानी को पंजाब भेजा गया था। इसके अलावा बिहार में विनोद तावडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2024 भाजपा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। 2024 को लेकर विपक्ष ने अभी से ही मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। यही कारण है कि भाजपा ने भी अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी हाल में ही बिहार का दौरा किया था। अमित शाह ने वहां पार्टी के नेताओं को 2024 के चुनाव में 32 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। वहीं, अमित शाह अब चार अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी जा रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button