देश
लता दीदी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 93 वां जन्मदिन है। लता मंगेशकर के नाम पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या में एक चौराहे का नामकरण किया गया है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए पुरानी बातों को साझा किया। लता मंगेशकर के याद में पीएम मोदी भावुक भी नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने पूरे विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया। अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गई मां सरस्वती की विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक बनेगी।






