वायरल
तेजी और त्योहारी मांग से सभी खाद्य तेलों के भाव सुधरे
विदेशी बाजारों में तेजी और त्योहारों की वजह से खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के बीच शुक्रवार को स्थानीय बाजार में सभी तेल-तिलहनों के भाव में बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर रुपये में कमजोरी से सभी आयातित खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ने से भी इनके भाव को मजबूती मिली है। बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में करीब 3.8 प्रतिशत की तेजी है और शिकॉगो एक्सचेंज में भी तेजी रही है। बाजार सूत्रों के मुताबिक, लगभग चार-पांच महीने पहले 2,150 डॉलर प्रति टन कांडला पामोलिन का भाव गिरकर 900 डॉलर प्रति टन होने से अग्रणी पाम ऑयल उत्पादक देश इंडोनेशिया इसे बायो-डीजल में इस्तेमाल करने की सोच रहा है।






