नीतीश-तेजस्वी को मुश्किल में डाल सकती है चिराग की नई चाल
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहने वाले एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर से एनडीए में वापसी कर सकते हैं। अगर चिराग पासवान एनडीए में वापसी करते हैं तो कहीं न कहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि चिराग पासवान रामविलास पासवान के बेटे हैं। रामविलास पासवान का दलितों में अच्छा खासा वोट था। 2020 के विधानसभा चुनाव में रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग में अपने दम पर उम्मीदवारों को उतारा था। पार्टी को इसमें सीट नहीं मिली लेकिन जदयू को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। खुद को प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान नीतीश कुमार के जबरदस्त आलोचक हैं। हालांकि, तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताते रहे हैं। क्योंकि अब तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ हैं। इसलिए चिराग उनका भी विरोध करेंगे।






