हम अच्छा नहीं खेले, हालात बहाने नहीं
पर्थ में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहद मुश्किल थी लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के हाथों टी20 विश्व कप में रविवार को मिली हार के लिए इसे बहाना नहीं बनाया जा सकता। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 68 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने तेज और उछाल भरी पिच पर भारतीयों की कमजोरी उजागर की और कम स्कोर वाले इस मैच में जीत हासिल की।
हमारा क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा। हम इस तरह की परिस्थितियों में खेलते रहे हैं इसलिए परिस्थितियां कोई बहाना नहीं है। हम प्रत्येक विभाग में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं।’’ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने स्वीकार किया कि उनको छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ केवल मुझे छोड़कर हमारे बाकी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में है। हमारे बल्लेबाजों ने सामूहिक प्रयास से मैच जीते हैं। दबाव की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने से हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।’’
बावुमा ने कहा, ‘‘ हमने यहां खेले गए मैचों को देखा था और लेंथ पर फैसला किया था। असमान उछाल से हमें फायदा मिला। हम अपनी रणनीति को अमल में लाने में सफल रहे।’’ लुंगी एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।






