वाराणसी

भाजपा के महापौर उम्मीदवार अशोक तिवारी ने किया नामांकन

वाराणसी । नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन सोमवार को भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार अशोक तिवारी ने नामांकन किया। कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन कोर्ट में भाजपा उम्मीदवार ने प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार को सौंपा। भाजपा प्रत्याशी ने कुल चार सेट में प्रस्तावकों की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। अन्तिम दिन महापौर पद पर कुल आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें समाजवादी पार्टी से ओमप्रकाश सिंह (ओपी सिंह), बहुजन समाज पार्टी से सुभाष चंद्र मांझी व आम आदमी पार्टी से शारदा टंडन समेत निर्दलीय ओमप्रकाश चौरसिया, दीपक लाल अस्थाना, वीरेंद्र कुमार गुप्ता और रामजी चौरसिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button