उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में सभी सीटें जीतेगी : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज । आगामी 13 मई को सपा, बसपा एवं कांग्रेस के जाने का नारा दिया जा रहा है। प्रदेश के 17 शहरों में भाजपा निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में से 80 सीट जीतेंगे।

यह बातें रविवार को उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता राकेश शुक्ला के ऑकलैंड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ से अच्छा 2025 के महाकुंभ की व्यवस्था होगी। जिसमें कुंभ की पूरी पिक्चर दिखाएंगे। आगे कहा कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। अच्छे लोग ही पार्टी में रहेंगे, जो गंदे हैं वह पार्टी छोड़कर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मंत्री नंदी को जन्मदिन की बधाई दी और मंत्री नंदी के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज में हैं। शनिवार को सपा नेता रईस चंद्र शुक्ल को केशव प्रसाद द्वारा भाजपा में शामिल कराने के बाद नंदी भी नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि जिसे हमने चुनाव हराया था उसे बिना हमसे कोई बातचीत के पार्टी में शामिल कर लिया गया। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर बोलने से इन्कार किया। उन्होंने नन्दी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा।

निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा। 13 मई को सपा, बसपा और कांग्रेस गई की आवाज मुझे प्रदेश भर में सुनाई दे रही है। सपा में भगदड़ जो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारते थे, धारा 370 हटाने को कहते थे कि वो काल्पनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button