भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान और उत्थान किया : डॉ कीर्तिका अग्रवाल

प्रयागराज । कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब मां और बहनों को उचित सम्मान मिले। भाजपा की जब से केन्द्र में मोदी व राज्य में योगी सरकार बनी है, तब से प्रदेश में महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित हो गई है। महिलाएं निडर होकर आत्मनिर्भर बन रही है। भाजपा की सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान और विकास की योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है।
यह बातें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा गुरूवार को एक वाटिका में आयोजित महिला सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता हो या हजारों लाखों शौचालय निर्माण कराकर महिलाओं को खुले मे शौच से मुक्ति रहा हो। उज्जवला योजना से हम महिलाओं के आंसू पोंछने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया। डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने सरकार की तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए महिलाओं के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कमल के फूल पर मतदान करने की अपील किया।
उक्त सम्मेलन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक को ब्लाक प्रमुख शंकरगढ निर्मला देवी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता मिश्रा, जिला मंत्री कुसुम पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंदना सिंह आदि ने सम्बोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने मतदान के दौरान बरतने वाले सावधानी के बारें मे महिलाओं को बताया। संचालन जिला महामंत्री अधिवक्ता गीता सिंह ने किया।






