चित्रकूट

चित्रकूट मे प्रत्याशियों ने अपना आवेदन लिया वापस

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
नगर निकाय के हो रहे चुनाव में ब्रहस्पतिवार को मानिकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद चुनाव में अध्यक्ष पद के एआरओ मिथलेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक प्रत्यासी ऊषा देवी पत्नी हीरालाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया है अब भाजपा , कांग्रेस , सपा , बसपा व आप पार्टी समेत 12 प्रत्याषी भाजपा से बिट्टी देवी , बसपा से मनीषा भारतीय , सपा से मझली सोनकर , आप पार्टी से कंचन देवी , काग्रेस से मोनिका कोल के अलावा पूर्व अध्यक्ष ऊषा भारतीय , रानी देवी , ममता सोनकर , सुनीता देवी , गायत्री देवी,श्यामा देवी व जानकी देवी चुनाव समर में अपनी किस्मत आजमाएगी,सदस्य पद के आरओ विमलेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत मानिकपुर के 12 वार्डों में कुल 66 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया था जिसमे गुुुरुवार को दो प्रत्याशियों वार्ड नं0 10 के आम आदमी पार्टी के विनीत कुमार पुत्र घनश्याम दास व वार्ड नं0 12 के अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया है अब नगर के 12 वार्डों में 64 प्रत्यासी अपना भाग्य आजमाएंगे जिसमे 3 निर्दलीय प्रत्यासी हैं शेष बिभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। मऊ नगर पंचायत से 4 प्रत्याशी, कर्बी नगर पालिका से दो प्रत्याशियों ने अपना आवेदन वापस लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button