लखनऊ

भाजपा ने नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का किया अभिनन्दन

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से रविवार को गोमती नगर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और नीरज सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल एवं भाजपा के सभी पार्षदों का स्वागत अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर किया ।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में रिकॉर्ड 2 लाख 4 हजार मतों से जीत कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। नगर निगम में 80 पार्षदों की जीत का रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है। हमारे पार्षद भी बड़े मार्जिन से जीते हैं। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण नीतियों के कारण हुई है। हमारे देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने पिछले 9 वर्षों में जो लखनऊ के लिए कार्य किए हैं, लखनऊ का एक नया रूप पिछले 9 वर्षों में हम लोगों ने देखा है उसी का परिणाम है की लखनऊ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास कायम रखते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार चुनने में पूर्ण समर्थन प्रदान किया है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि चुनाव घोषणा के 15 दिन में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम की पराकाष्ठा का काम किया उस कारण यह विशाल जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी जैसा कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दलों में नहीं है। 2017 में 58 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे। 2017 में जो हम 22 वार्ड हारे थे वह भी इस बार जीते हैं। नगर निकाय चुनाव में प्राप्त बड़ी जीत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित है।

नीरज सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी को अग्रिम कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, रक्षा मंत्री के ओएसडी के पी सिंह,विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, पुष्कर शुक्ला,राघवेंद्र शुक्ला,अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया के अतिरिक्त सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button