मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इस बावत गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) सत्येंद्र कुमार ने नगर पंचायत चौक स्थित श्री गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण तथा जमीन को बराबर कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सोनाड़ी देवी जाने वाली सड़क की मरम्मत और उसके किनारे की साफ-सफाई के कार्य को जल्दी करने पर जोर दिया। सोनाड़ी देवी मंदिर में संत निवास का निरीक्षण किया और अन्य सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश भी दिया। मंदिर के चहारदीवारी की पुनः मरम्मत करा उसकी रंगाई पुताई कार्नर के निर्देश भी दिये। इसके बाद वे सीधे दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां हेलीपैड संबंधित कार्यों के निर्माण के बावत पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से जानकारी ली। फिर गोरखनाथ छावनी गौशाला पहुंचे और गायों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी हासिल की। नगर पंचायत कार्यालय और उसके सामने इंटरलॉकिंग का निर्देश देते हुए हाईमास्ट तिरंगा लगाने और तिरंगा प्लेटफार्म से मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग करने का निर्देश दिया।






