बिजली कटौती के खिलाफ आप का लालटेन जुलूस
हांथो में लालटेन लेकर चौराहों पर पहुंचे आप कार्यकर्ता

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर रविवार को जिले में आप कार्यकर्त्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ लालटेन जुलूस निकाला। शहर में लालटेन जुलुस जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों के साथ नागेश्वरन नाथ मंदिर से शुरू होकर नेबलेट तिराहे आकर खत्म हुआ। यहां जिलाअध्यक्ष बोले कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता इस बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। लोग बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे है। लेकिन वर्तमान सरकार अपनी आंखें मूंदे हुई है। अकेले पूर्वांचल में अब तक सैकड़ों मौतें हो चुकी है। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हैं। गर्मी के कारण मरे हुए लोगों के परिवारों को वर्तमान सरकार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देनी चाहिए। साथ ही बिजली विभाग में खाली रिक्त पदों को तत्काल भरा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी में भी लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस मौके पर जिला महासचिव जुगराज सिंह, अरविंद यादव, अबुल फजल, नन्हे राम यादव, अरुण जयसवाल, राम किशोर शुक्ला, मुन्ना रावत, बृजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






