अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

आयकर टीम की हिरासत में रियल एस्टेट कारोबारी

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। आखिरकार शहर में 29 घंटों से मची हलचल शांत हो गई। भोर में आई आयकर की टीम देर रात रियल एस्टेट कारोबारी हबीबुल्लाह को हिरासत में लेकर चली गई। इस बीच आयकर विभाग की टीम ने दूसरा छापा आलापुर स्थित जेसीबी शोरूम पर भी मारा। जहां से देर रात दस्तावेज लेकर आयकर टीम गई है। इस दौरान शहर के बड़े उद्योगपतियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

आपको बता दें कि इनकम टैक्स की टीम के राडार पर आया हबीबुल्लाह पूर्व में पान मसाला व वर्तमान में रियल स्टेट का बड़ा कारोबारी है। जोकि जनपद के पूर्व सांसद रामसागर रावत का प्रतिनिधि भी रह चुका है। हबीबुल्ला ने बीते कुछ सालों के दौरान जमीन के कारोबार से करोड़ों रुपए कमाए है।

सूत्र बताते हैं कि हबीबुल्लाह का संबंध गोरखपुर के गैलेंट ग्रुप से है। हालांकि इस छापेमारी के विषय में किसी अधिकारी को कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग की टीम हबीबुल्लाह के घर से नगदी संपत्तियों के दस्तावेज जेवरात उत्तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले है। दूसरी आयकर की टीम का देर रात तक आलापुर स्थित जेएसवी शोरूम पर मौजूद रहे। जोकि अपने साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button