अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

अलग-अलग दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

एक केस में प्रधान पुत्र समेत चार के खिलाफ अभियोग दर्ज

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक मामले में प्रधान पुत्र समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है।

थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपुरवा निवासी शिवदयाल की 22 वर्षीय पुत्री शीला देवी ने गांव के बाहर आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। इस मामले में प्रधान पुत्र राहुल वर्मा समेत चार लोगों के विरुद्ध धारा 306 तथा 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। दूसरी घटना में ग्राम अरनापारा निवासी संतोष शुक्ला की पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button