अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

ट्रक ड्राइवर पर 70 हजार की लूट का आरोप

कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

मसौली-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट चार दिन पूर्व ट्रक चालक अन्य सहयोगीयों द्वारा 70 हजार रुपए की लूट का आरोप लगते हुए मसौली पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

थाना सतरिख के लोखरिया निवासी प्रताप सिंह पुत्र सियाराम ने मसौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व ट्रक को बहराईच से माल खाली करके ड्राईवर सलमान पुत्र अनिश थाना सतरिख के बीजेमऊ निवासी के साथ लखनऊ की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 11 बजे शहाबपुर टोल प्लाजा के पास उसके ट्रक का पुराना ड्राईवर राम बाबू उर्फ मुन्नूलाल थाना क्षेत्र के मलौली निवासी वहीं आ गया। आरोप है कि उसका चाल-चलन व व्यवहार ठीक न होने के कारण उसने उसे अपने ट्रक से हटा दिया था।

रंजिश वश राम बाबू व अन्य अज्ञात साथियों के साथ पहले से घात लगये टोल प्लाजा पर मेरे ट्रक को घेर लिया। ट्रक चालक सलमान से गाड़ी की चाभी नकदी 70 हजार रुपये लूट लिये। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button