उत्तर प्रदेशबाराबंकी
संचारी रोगों की जागरूकता को लेकर हुई पोस्टर प्रतियोगिता,निकाली गई रैली

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत जनता इंटर कालेज बदोसरांय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया। लोक गीत के माध्यम से भी छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। बच्चों में क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके बाद कस्बे में रैली निकाल कर भी लोगों को संचारी रोगों के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राम किशुन एवं अध्यापक विकास श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, श्याम बिहारी वर्मा, आशुतोष यादव, डा0 सुरजीत, अरुन कुमार यादव, कामेश्वर प्रसाद, शिवदेश, अखिलेश यादव, सतीश मौर्या रोहित मौर्य, विनोद कुमार यादव, हंसराज मौर्य व लालती यादव सहित कालेज सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।






