देश

300 वेदियों पर फेरे लेंगे 1365 जोड़े, तैयारियां पूरी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के इनर ग्राउंड में सोमवार को होने वाले सामूहिक विवाह में 5 जिलों के कुल 1365 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।सामूहिक विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।शामिल होने वाली दुल्हनों को झाबुआ से मंगाए आभूषण भेंट किए जाएंगे। बाकी सामग्री वर वधु को स्थानीय स्तर से ही खरीदकर दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कमल पटेल शामिल हो सकते हैं।

इस सामूहिक विवाह में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,नर्मदापुरम और बैतूल के 1365 वर वधू शामिल होंगे। नगर निगम ने 25 हजार लोगों के आने की संभावना जताई है। जिनके भोजन की व्यवस्था शुभम शिक्षा समिति को सौंपी गई है। 300 वेदियां विवाह के लिए तैयार की गई। इस आयोजन में छिंदवाड़ा जनपद पंचायत से 241, नगर निगम से 215, जुन्नारदेव जनपद पंचायत से 194,हर्रई जनपद पंचायत से 136, परासिया जनपद पंचायत से 94, तामिया जनपद पंचायत से 86,अमरवाड़ा जनपद पंचायत से 71, पांढुर्ना जनपद पंचायत से 64, चौरई और मोहखेड़ जनपद पंचायत 62_62, बिछुआ जनपद पंचायत 61, सौसर जनपद पंचायत से 22, दमोह नगर परिषद से 13, चांद नगर परिषद से 9, मुलताई, बैतूल और उमरेठ जनपद पंचायत 4_4_4, सिवनी जनपद पंचायत से 3 और वारासिवनी नगर पालिका से 3, अमरवाड़ा जनपद पंचायत से 2, पिपलानारायणवार नगर परिषद से 2, चौरई नगर परिषद से 2, लखनादौन जनपद पंचायत से 1, नैनपुर नगर पालिका से 1, पिपरिया जनपद पंचायत से 1, मंडला जनपद पंचायत से 1 और सारणी जनपद पंचायत 1 जोड़ा शामिल होगा। इस तरह कुल 1365 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button