उत्तर प्रदेशबाराबंकी
टिकैत गुट की मासिक बैठक हुई संपन्न, गांव की सड़कों पर मौजूद गड्ढे सहित अन्य मुद्दे रहे हावी

जन एक्सप्रेस संवाददाता
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक रविवार को शहर के गोकुल नगर में स्थित जिला कार्यालय पर बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से हर माह के 15 तारीख को होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई। और चक मार्ग और गांव में सड़कों पर मौजूद गड्ढे को लेकर चर्चा हुई।इस दौरान संगठन के जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, पन्नालाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार, जंग बहादुर, निसार अहमद, शिव, चांद कनौजिया सहित विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।






