उत्तर प्रदेशबाराबंकी

मूसलाधार बारिश ने जल निकासी के तमाम दावे के धराशाई

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। मंगलवार देर रात से शुरू हुई बुधवार सुबह तक चली मूसलाधार बारिश ने जल निकासी व्यवस्था के तमाम दावों धराशाई कर दिया। शहर हो या गांव ज्यादातर जगहों पर जलभराव की समस्या को देखा गया। कई घंटों चली बारिश ने कई हजार बीघे की फसल को जलमग्न कर दिया। हालांकि व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित तहसील प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। लेकिन कुदरत के कहर के आगे किसी की न चली। देर रात हुई बारिश ने जनपद की सभी तहसीलों में जमकर उत्पात मचाया है। कहीं मुख्य मार्गों पर पेड़ों के गिरने की सूचनाएं है। तो कहीं पर कच्चे मकान ढहने की की घटनाएं हो रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा जिले के उन तहसील क्षेत्रों का है। जहां सरयू नदी तेजी से पैर पसार रही है।

विकासखंड सूरतगंज, रामनगर व सिरौलीगौसपुर में सैकड़ों गांव की फसलें जलमग्न हो गई है। यहां हजारों बीघा खेत में पानी भर जाने से प्रत्येक वर्ष की भांति फसल बेकार हो जाएगी। विकासखंड सूरतगंज रामनगर के नदी के तलहटी में बसे गांव में लोग तेजी से सुरक्षित जगहों को जा रहे है। इनके लिए प्रशासन ने व्यवस्था उचित भी कर रखी है। शहर में भी सड़कों,जिला अस्पताल व मोहल्लों में जल-जमाव की समस्या को देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button