उत्तर प्रदेशबाराबंकी
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव कुमार पांडेय ने कार्यालय में किया पौधारोपण

जन एक्सप्रेस /संवाददाता
बाराबंकी। यूपी जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बाराबंकी द्वारा बुधवार को बीएसए कार्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार देव पाण्डेय ने अपने कर कमलों से कार्यालय परिसर में पौध रोपित किया। उक्त कार्यक्रम यूपी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विगत वर्ष में भी कराया था।
उक्त कार्यक्रम डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मो इखलाक रविवाला सिंह, शेर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय, लेखाकार सल्पूराम, स० मत्री राकेश सिंह,तरुन विश्वास मण्डलीय पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह,निर्मल कुमार, मंजुला सिंह जिला उपाध्यक्ष शशि बाला राठौर,राघवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।






