उत्तर प्रदेशबाराबंकी

जिला अस्पताल की एमरजेंसी के बाहर पानी ही पानी 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। कायाकल्प के नाम पर प्रत्येक वर्ष लाखों खर्च होने के बावजूद शहर के एकमात्र जिला अस्पताल में जल निकासी की उचित व्यवस्था नही हो पाई है। यहां आए दिन हल्की सी बारिश के बाद जलभराव बना रहता है। शुक्रवार की रात मे बारिश होते ही जिला अस्पताल तालाब बन गया। जिससे मरीजों को स्ट्रेचर व ह्वील चेयर से लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज व उनके तीमारदारों को खासी दिक्कत हुई। अस्पताल में नालियों की सफाई ढंग से न होने से कुछ देर की बारिश के बाद जिला अस्पताल का आधा परिसर जलभराव की चपेट में आ जाता है। यहां जिम्मेदार भी देखकर अनदेखी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button