अपराधउत्तर प्रदेशपीलीभीत

घुंघचाई पुलिस ने की बरामदगी,तब माधोटांडा पुलिस ने लिखी प्राथमिकी

एक सप्ताह पूर्व खेत से चोरी हुई थी तीन पानी की मोटर

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

पूरनपुर। एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोर फार्मरों के खेतों में लगी तीन पानी की मोटर चोरी कर ले गए थे। फार्मरों ने चोरों के खिलाफ 10 जुलाई को माधोटांडा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने एक सप्ताह बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घुंघचाई थाना क्षेत्र में चोरी किए गए पंपिंग सेट बरामद होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो माधोटांडा थाना क्षेत्र से चोरी की गई तीन पानी की मोटर भी बरामद हो गई। मोटर बरामदगी के बाद माधोटांडा पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए मुकदमा दर्ज वारदात का राजफाश होने का दावा कर दिया।

वारदात के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की थी रिपोर्ट

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर नवदिया धनेश निवासी लखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह खेत में लगी तीन पानी की मोटर 10 जुलाई को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। फार्मर के काफी प्रयास करने के बाद भी चोरी की गई पानी की मोटरों का कोई सुराग नहीं लगा। लखविंदर सिंह ने 10 जुलाई को थाना माधोटांडा पर प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वारदात को एक सप्ताह बीतने के बाद भी माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गुरुवार की रात घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर में तीन पंपिंग सेट चोरी होने के बाद फार्मरों ने चोरों को पकड़ लिया था। चोरों की निशानदेही पर गांव बसभेरवारावत थाना मझिला जनपद हरदोई से तीन पंपिंग सेट बरामद कर लिए। घुंघचाई पुलिस ने पकड़े गए चोरों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने माधोटांडा थाना क्षेत्र में भी वारदात करने की बात स्वीकार की। घुंघचाई पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर पूरनपुर की एक दुकान से चार मोटर बरामद किए ।दो पानी के मोटर एक गन्ने के खेत से बरामद किए गए।

माधोटांडा थाना क्षेत्र में चोरी किए गए पानी के तीन मोटर बरामदगी की जानकारी के बाद पुलिस ने आनन-फानन में सितार अहमद पुत्र कल्लू निवासी टंडोला, एयाज पुत्र रियाजुद्दीन निवासी शेरपुर, पुनीत पांडे पुत्र राधेलाल निवासी गांव बसभेरवारावत थाना मझिला जिला हरदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घुंघचाई पुलिस द्वारा बरामद की गई पानी की मोटर को दिखाकर वारदात का राजफास कर दिया। वारदात का राजफास होने के बाद से क्षेत्र में माधोटांडा पुलिस की कार्यशैली की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button