महिला को जबरन पिलाई शराब, बेहोश होने पर गड्ढे में फेंका
पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी कामता प्रसाद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है.
चित्रकूट /थाना मऊ अंतर्गत ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी की एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. होश में आने के बाद महिला ने तहरीर दी. उसने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है.
यह मामला मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहनेवाली एक महिला (28) को उसके जाननेवाले कामता प्रसाद ने मिलने के लिए रामुपुरवा गांव बुलाया था. यहां महिला के पहुंचने पर कामता प्रसाद अपने दो अज्ञात साथियों को बुला लिया और महिला को बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया. फिर मऊ कस्बे के नीबी रोड से शराब के ठेके से शराब खरीदी और तीनों ने खूब शराब पी. इसके बाद महिला को भी जबरन शराब पिला दी. अत्यधिक शराब पिला दिए जाने के कारण महिला बेहोशी की हालत में हो गई. इसके बाद तीनों महिला को बरगढ़ घाटी ले गए और वहां कुछ घंटे रुकने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में मऊ के चितवारा गांव पर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चलती बोलेरो से फेंक कर फरार हो गए.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
ग्रामीणों ने आरोपियों को पानी से भरे गड्ढे में महिला को फेंकते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जहां कई घंटे बाद महिला को होश आने पर पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी कामता प्रसाद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है.
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला के होश में आने पर उससे पूछताछ की गई है. महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला का मेडिकल कराया जाएगा और महिला के 164 के बयान के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।






