आम के पेड़ पर युवक का फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जिला अस्पताल

जन एक्सप्रेस संवाददाता
पीलीभीत। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। युवक का शव उसके मकान से कुछ दूरी पर एक खेत में लगे आम के पेड़ के फंदे पर युवक का शव लटके मिले जाने से कोहराम मच गया।
मामला जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम चांद डांडी का है यहां के निवासी विरेंद्र पाल उर्फ विकास पुत्र चंद्रसेन का शव आज सुबह 5:30 बजे मकान से कुछ ही दूरी पर एक खेत में लगे आम के पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ देखा गया। ग्रामीणों द्वारा जब यह दृश्य देखा गया तो ग्रामीणों एवं उसके परिजनों के होश ही उड़ गए सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के परिजनों ने बेनीपुर गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया हैं। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से यह है युवक जान से मारने की धमकी दे रहे थें।
हालांकि इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं और उसका मोबाइल भी उसके पास नहीं है। थाना की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया हैं। मृतक युवक के चाचा दिलीप के अनुसार गांव के ही श्यामाचरण का प्रेम पर भूमि विवाद के चलते कई दिनों से धमकी देकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा हैं।
हालांकि इस पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना से युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।






